Site icon FreeNews365

Yes MODI not Maldives | only Lakshadweep | No IndiaOUT now

आज पूरे भारत में #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। Yes MODI not Maldives वो इसलिए क्यूंकि पिछले हफ्ते Maldives के एक मिनिस्टर ने इंडिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर  racist कमेंट किया।

जब की मोदी जी only Lakshadweep Promote कर रहे थे, तभी अचानक मालदीव के सरकारी अधिकारियों से यह Tweet आया:

This tweet has been deleted, referred to PM Modi as “What a clown. The puppet of Israel Mr. Narendra diver with life jacket.”

Maldives सरकार ने रविवार को अपने तीन मंत्रियों; मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूमको माजिद को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। यह तीनों मंत्री Maldives के प्रधानमंत्री मोहम्मद मुइज्जू के बहुत करीबी हैं।मोहम्मद मुइज्जू की सरकार नई है जो IndiaOUT campaign के दम पर इलेक्शन जीत 30 सितंबर 2023 को Maldives में इलेक्ट हुई है। विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह को 54% वोट से हराकर जीत हासिल की। 17 अक्टूबर 2023 को, मोहम्मद मुइज्जू ने Republic of Maldives के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 

इस घटना के बाद आम भारतीय पब्लिक ही नहीं सेलिब्रिटीज ने भी BoycottMaldives को सपोर्ट किया और होटल बुकिंग एंड फ्लाइट टिकट कैंसिल करवाने शुरू भी कर दिए हैं।

भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफार्मों EaseMyTrip ने राजनयिक विवाद के बीच मालदीव के लिए उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी है। EaseMyTrip के सह-संस्थापक प्रशांत पिट्टी ने X पर लिखा, “हमारी कंपनी पूरी तरह से घरेलू और भारत में बनी है।” “हमने तय किया है कि हम मालदीव के लिए कोई बुकिंग स्वीकार नहीं करेंगे।”

एक अन्य यात्रा बुकिंग प्लेटफॉर्म, MakeMyTrip ने कहा कि इस विवाद के बाद से लक्षद्वीप के लिए ऑन-प्लेटफ़ॉर्म खोजों में 3,400% की वृद्धि देखी गई है। मालदीव चीन से पर्यटन बढ़ाने को कह रहा है। 

इस बीच टाटा ग्रुप ने एक बार फिर अपनी उदारता दिखाई और 2026 तक लक्षद्वीप में दो बड़े ताज ब्रांडेड के रिसॉर्ट्स विकसित करने कि घोषणा की। 

1. सुशेली द्वीप पर – 110 कमरों के साथ, जिनमें से 60 विला और 50 वॉटर विला हैं। 

2.कामत द्वीप पर – 110 कमरों, जिनमें से 75 बीच विला और 35 वाटर विला होंगे। 

यह अनुमान है कि भारतीय मूल के प्रधान मंत्री का मजाक उड़ाकर और भारतीय जनता को गाली देकर मालदीव अपने ही आर्थिक कर्ज में डूब जाएगा। अभी तक कि टाटा के पास मालदीव की आबादी से भी अधिक कर्मचारी हैं।

मालदीव की आबादी – 521,457 

TCS कर्मचारियों की संख्या – 614,795. 

2023 में मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 17 लाख से अधिक पर्यटकों ने Maldives राष्ट्र का दौरा किया।

जिनमें से 2,09,198 से अधिक पर्यटक भारतीय थे,

इसके बाद रूसी पर्यटक 2,09,146 तथा

चीन से 1,87,118 पर्यटक थे। 

ऊपर से Maldives में कई दिनों से IndiaOUT campaign चल रहा है, जो चाइना की साजिश बताया जा रहा है। पर क्योंकि Maldives Island; Indian Ocean में आते हैं तो भारत के लिए यह बहुत ही सोचने का विषय बन जाता है कि Maldives की गवर्नमेंट चाइना के पक्ष में क्यों है? भारत की ओर से घटते पर्यटन की गंभीरता को समझते हुए Maldives सरकार China से पर्यटन बढ़ाने का आश्वासन चाहती है पर चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने अभी तक मालदीव के राष्ट्रपति को समय नहीं दिया है और मुइज्जू केवल चीनी के प्रांतीय नेताओं से मिल रहे हैं।

Exit mobile version