09 सितंबर को जारी होने वाले नए iPhone16 में परिवर्तित अपग्रेड, ना तो कोई लीक, ना ही कोई अफवाहें हैं, बस सरल शब्दों में तथ्य हैं। पिछले साल 2023 की तरह इस साल भी iPhone16 चार नए मॉडल लॉन्च करने जा रहा है।
Display Size | Main Camera | Selfie Camera | Processor | RAM | Storage | Battery | |
iPhone 16 | XDR OLED – 6.1″ – 60Hz | 48MP | 12MP | A18 | 8GB | 256GB 512GB NVMe | Li-Ion 3561mAh |
iPhone 16 Plus | XDR OLED – 6.7″ – 60Hz | 48MP | 12MP | A18 | 8GB | 256GB 512GB NVMe | Li-Ion 4006mAh |
iPhone 16 Pro | XDR OLED – 6.27″ – 120Hz | 48MP | 12MP | A18 Pro (3nm) | 8GB | 256GB 512GB 1TB NVMe | Li-Ion 3355mAh |
iPhone 16 Pro Max | XDR OLED – 6.85″ – 120Hz | 48MP | 12MP | A18 Pro (3nm) | 8GB | 256GB 512GB 1TB NVMe | Li-Ion 4676mAh |
हाँ कैमरा प्लेसमेंट में चेंज किया गया है। कैमरा प्लेसमेंट के इस बदलाव से iPhone 16 में भी Apple VisionPro के लिए स्पेशल वीडियो शूट किया जा सकता है।
इसके अलावा, प्राइमरी कैमरा वही 49MP का ही रखा गया है। लेकिन अल्ट्रा-वाइड लेंस को मैक्रो शॉट्स लेने के लिए बड़े एपर्चर और यहां तक कि ऑटोफोकस के साथ अपग्रेड मिला है।
कैमरों के अलावा अलर्ट स्लाइडर को एक्शन बटन से रिप्लेस कर दिया गया है और बेहतर कैमरा नियंत्रण के लिए एक अतिरिक्त कैप्चर बटन भी दिया जाएगा। यह मल्टिपल फ़ीचर्स के साथ एक कैपेसिटिव बटन होगा; जैसे टैप टू फोकस, फोटो लेने के लिए हार्ड प्रेस और यहां तक कि ज़ूम इन और ज़ूम आउट मोड के लिए स्लाइडर के फ़ीचर से लैस रहेगा। सोनी लंबे समय से ऐसा फ़ीचर बटन अपने फोनों में देता आ रहा है।
यह भी बताया जा रहा है कि इस बार iPhone के वायरलेस चार्जर के मैग्नेट के साइज को भी छोटा कर दिया गया है।
यदि आप रंगों के बारे में सोच रहे हैं तो इस बार iPhone 16 में अधिक गहरे और जीवंत रंग होंगे। इस बार iPhone 16 पर हमें सफेद रंग फिर से मिलेगा और 16 प्लस पर सफेद के अलावा बैंगनी रंग का विकल्प भी ।
अगर हम स्क्रीन की बात करते हैं, तो यह अभी भी गैर-प्रो मॉडल पर 60 हर्ट्ज की रहेगी, लेकिन iPhone 16 श्रृंखला पर उपयोग किए जाने वाले OLED पैनल और माइक्रो लेंस तकनीक का उपयोग कर सकते हैं जो न केवल ब्राइटनेस में सुधार लाएंगे बल्कि बैटरी की खपत में भी कमी होगी।
बैटरी की बात करें तो iPhone 16 को 5% बड़ी बैटरी मिलेगी, लेकिन iPhone 16 प्लस पर बैटरी 9% कम हो जाएगी।
iPhone 16 और 16 प्लस दोनों ही एप्पल के ए18 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम से लैस होंगे और iPhone16 को अधिक गर्म होने से रोकने के लिए बड़ी ग्रेफाइट शीट के साथ एक नया थर्मल डिज़ाइन भी इस्तेमाल होगा।
iPhone 16 में WiFi 6E के साथ कनेक्टिविटी इम्प्रूवमेंट भी देखने को मिलेगा, जो WiFi 6 से अपग्रेड है।
iPhone के Pro मॉडल्स की बात करें तो सबसे पहले, इस साल का प्रो मॉडल पिछले साल की तुलना में थोड़ा लंबा और चौड़ा है, iPhone 16 Pro में 6.27 इंच की स्क्रीन होगी, जबकि Pro Max में 6.85 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
इसका वजन भी iPhone 15 Pro मॉडल की तुलना में थोड़ा अधिक होगा। ऑप्टिकल ज़ूम सेंसर है, जो पिछले साल iPhone15 Pro Max के लिए विशिष्ट था, और इतना ही नहीं दोनों Pro मॉडल्स को 120 FPS स्क्रीन दी गई है एवं वीडियो के लिए 3K रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
दोनों प्रो मॉडल में 40 watt चार्जिंग और 20 watt मैगसेफ चार्जिंग सपोर्ट के साथ क्रेजी फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ थोड़ी बड़ी बैटरी लगायी गई है।
इस फ़ोन में टाइटेनियम के कॉर्नर दिए गए हैं और हम एक नया रंग देखेंगे जो ब्रोंज और सोने के बीच का कुछ दिखने वाला है।
अंत में, 16 Pro और 16 Pro Max में नया A18 Pro प्रोसेसर है A18 की तुलना में तेज GPU है और इसमें बेहतर डिवाइस के लिए अपग्रेडेड NPU भी होगा।
कनेक्टिविटी का मोर्चा Qualcomm के snapdragon – X75 modem ने संभाला है, जो तेज और अधिक कुशल 5G कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
अब हमारा सिर्फ़ इंतज़ार रहेगा iPhone के चारों मॉडल-iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone Pro और iPhone Pro Max के प्राइस का जो कि 9 सितंबर 2024 सोमवार को Apple Event में पता चलेगा और यह इवेंट youtube पर लाइव दिखाया जाएगा।